फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, आक्रोशित लोगों ने वाहनों में की तोड़फोड़

Sun, 14 Aug 2022 07:07 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)

सार

भानपुर खालसा निवासी गजेंद्र का बेटा विकास 11वीं का छात्र था। वह रविवार को नगर में आया था और करीब तीन बजे घर लौट रहा था। बाइक पर सवार छात्र एमडीए कालोनी से थोड़ा आगे पहुंचा था। इसी दौरान तेज रफ्तार दूध की गाड़ी ने छात्र की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक सवार 11वीं के छात्र को सामने से आ रही दूध की गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्र घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोग एंबुलेंस को फोन करते रहे, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची, जिससे आक्रोशित लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ की। दहशत के चलते चालक वाहनों को छोड़ कर भाग गए। मौके पर कई थानों की पुलिस संग पहुंचे सीओ ने किसी तरह हालात संभाले। बाद में एएसपी भी मौके पर पहुंच गए। पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के समझाने पर आक्रोशित लोग शांत हुए।

विज्ञापन


भानपुर खालसा निवासी गजेंद्र का बेटा विकास 11वीं का छात्र था। वह रविवार को नगर में आया था और करीब तीन बजे घर लौट रहा था। बाइक पर सवार छात्र एमडीए कालोनी से थोड़ा आगे पहुंचा था। इसी दौरान तेज रफ्तार दूध की गाड़ी ने छात्र की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन पहुंच गए। उन्होंने घायल छात्र को सीएचसी में भर्ती कराने के लिए सरकारी एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। इस पर परिजनों का गुस्सा भड़क गया। इधर छात्र ने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़

पुलिस शव को अपनी गाड़ी में लाद रही थी। आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद भी पुलिस शव को चौपला तक लाई। इसके बाद आक्रोशित लोग वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए चौपला चौकी पर आ गए। यहां काफी देर तक हंगामा किया। इसकी सूचना पुलिस ने आला अफसरों को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर सीओ मंडी धनौरा अरुण कुमार सिंह कई थानों की पुलिस संग मौके पर पहुंचे और किसी तरह हालात संभाले। इस बीच एएसपी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली। शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज रही थी लेकिन परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने दिया। पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल हंगामा कर रहे लोगों के बीच पहुंचे औक उन्हें समझाया। शव को सीएचसी भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें