फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू हुआ बुखार, डेंगू आशंकित मरीजों की सख्या 2

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले भर में बुखार बेकाबू हो गया है। लगातार डेंगू आशंकित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में अब तक इनकी संख्या के 28 के पार पहुंच गई हैं। इसमें पांच मरीज डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। जिनका इलाज मेरठ और मुरादाबाद में चल रहा है। मरीजों से डेंगू वार्ड भरा हुआ है।
विज्ञापन

डेंगू से निपटने के लिए तमाम दावों के बावजूद प्रशासनिक सिस्टम लाचार साबित हो रहा है। जिला अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक इस सीजन में डेंगू पीड़ितों की संख्या 28 के पार पहुंच गई हैं। इसमें पांच मरीजों को डेंगू पॉजीटिव पाया गया। शनिवार को भी चार नए डेंगू आशंकित मरीज पाए गए। जिसमें नीलीखेड़ी, रायपुर, बांसखेड़ी और डिडौली के मरीज शामिल हैं। इनकी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू बुखार का कहर अब पूरे जिले में फैल चुका है। डेंगू बुखार से पीड़ित कई मरीज रोजाना निजी और सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। इसी बीच चार नए डेंगू आशंकित मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमरोहा क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों में डेंगू पैर पसार चुका है। जो स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बना है। सबसे ज्यादा आशंकित मरीज डिडौली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन में मिले हैं। आंकड़ों के मुताबिक यहां अब तक 15 से अधिक ज्यादा डेंगू आशंकित मरीज मिले हैं। जिसमें एक महिला को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जबकि नीलीखेड़ी और असगरीपुर समेत आधार दर्जन गांवों में बीमारी का कहर है। सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि बुखार और डेंगू को लेकर अस्पतालों में अलर्ट जारी किया गया है। दूसरे जनपदों के मुकाबले अमरोहा बहुत ठीक हालत में हैं। डॉक्टरों को भेजकर गांव में जांच कराई जा रही हैं। अब तक करीब 24 मरीज डेंगू संभावित मिले हैं। जबकि पांच लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई थी। जिनका इलाज मेरठ और मुरादाबाद हुआ। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें