जोया। बुधवार के रुपये मांगने पर युवक ने दोस्त पर ही जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से वार किया और घटना को अंजाम देकर भाग गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सलारपुर माफी में महिपाल सिंह का परिवार रहता है। बुधवार को उनका बेटा अमित मूंढा गांव निवासी रिंकू से उधार के रुपये लेने के लिए गया था। आरोप है कि इस दौरान रिंकू ने पहले गाली-गलौज की और बाद में जान से मारने की नियत से सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी घटना को अंजाम देकर भाग गया। तभी पीड़ित ने अपने भाई को फोन कर बुलाया। आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में रिंकू के खिलाफ गाली गलौज और जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।