फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेंबर पर बैठे अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, फाइलें फाड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सगे भाई-बहन समेत चार लोगों ने चेंबर में घुसकर अधिवक्ता के साथ मारपीट की। गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। चेंबर में रखी फाइलें फाड़ दीं। घटना से कचहरी परिसर में खलबली मच गई। अधिवक्ता की तहरीर पर देहात थाना पुलिस ने भाई-बहन समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बछरायूं थानाक्षेत्र के कुआं खेड़ा निवासी दीपक कुमार एडवोकेट कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। उनका अपने ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि मंगलवार को दीपक कुमार अपने चेंबर को बैठे थे। तभी चार लोग इकट्ठा होकर चेंबर में घुस आए और जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। चेंबर में रखीं फाइलों को फाड़ दिया। गला दबाकर मारने की कोशिश की। चेंबर पर मौजूद अन्य दो महिला अधिवक्ताओं के साथ गाली-गलौज व अभद्रता की। इस दौरान शोर सुनकर तमाम अधिवक्ता और अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बमुश्किल बचाया। आरोपियों ने पत्नी को तलाक नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी। पीड़ित अधिवक्ता ने मामले शिकायत थाना पुलिस से की। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर सौरभ, उसकी बहन सुनीता निवासी रतनपुरा खुर्द थाना नौगांवा सादात, रजत और अर्जुन निवासी मोहल्ला वासुदेव अमरोहा नगर कोतवाली के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें