फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: थार तेज रफ्तार से चलाने से मना करने पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया(अमरोहा)। घर के बाहर तेज रफ्तार से थार चलाने का विरोध किया तो दबंगों ने युवक पर हमला कर दिया। लाठी डंडे और सरियों से पीटा। बचाव में आईं उनकी पत्नी और बेटे को भी मारपीट करके घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामले में दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली के मोहल्ला जामा मस्जिद में नसीम का परिवार रहता है। 22 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी एक थार तेज गति से आई, इस दौरान नसीम ने तेज चलने से मना किया तो थार में सवार फरहान और आसिम ने गालियां दीं। विरोध करने पर लाठी डंडे और सरियों से पिटाई शुरू कर दी। जान से मारने की नीयत से हमला किया। शोर सुनकर नसीम की पत्नी और बेटे बचाने आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट करके घायल कर लिया। घटना के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर फरहान और आसिम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें