फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर वाहनों से रौंदा गया शव सिपाही का निकला

Fri, 10 Nov 2017 02:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला अमरोहा।
विज्ञापन
सिपाही अमत चौधरी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर रात भर हाइवे पर रौंदा गया शव पुलिस विभाग में तैनात कांस्टेबल का निकला। शिनाख्त के बाद पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया और फिर शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों की मानें तो वह घर से उसी दिन कमरे के लिए सामान लाया था।
विज्ञापन


रोते-रोते परिजनों का हाल बेहाल रहा। पुलिस लाइन में उसको अंतिम विदाई दी गई। इसके बाद परिजन लाश को साथ ले गए। वह अमरोहा कोतवाली क्षेत्र में चलने वाली डायल 100 पर तैनात था।
मंगलवार की रात डिडौली कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोत नदी पुल के निकट पेट्रोल पंप के पास एक युवक के शव को रात भर वाहन रौंदते रहे। बुधवार में भोर के करीब पौने पांच बजे हाइवे फोर पुलिस की नजर पड़ी तो सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची थी। रात भर वाहनों के रौंदे जाने से शव की शिनाख्त कराना पुलिस के सामने चुनौती साबित हो गया था।
विज्ञापन


शव बुरी तरह से कुचल गया था। शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे। पुलिस ने शव को बोरे में इकट्ठा कर मोर्चरी पर रखवा दिया था। समाचार पत्रों में खबर पड़ कर गुरुवार की सुबह परिजनों ने शव की शिनाख्त की। शव उप्र पुलिस के कांस्टेबिल अमित चौधरी पुत्र जयवीर सिंह निवासी गांव जसोई थाना पीताम्बी जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुराहाल था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें