फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की भेंट चढ़ी एक और बेटी: फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, ससुराल पक्ष के साथ पुलिस पर गंभीर आरोप

Wed, 04 Oct 2023 03:00 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा

सार

सूचना मिलते ही मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
नवविवाहिता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह पांच बजे नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


रहरा थाना क्षेत्र के सिरसा गुर्जर निवासी फूल सिंह ने अपनी बेटी राखी की शादी 6 माह पहले आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बीजलपुर निवासी सुनील पुत्र केदारनाथ के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग राखी को दहेज को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। जिसकी शिकायत राखी ने अपने मायके पक्ष के लोगों से कई बार की थी।

बुधवार सुबह राखी का शव घर में कमरे के बाहर खूंटी पर लटका मिला। घटनास्थल पर पहुंची थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुट गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा काटा और ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया।वहीं पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


परिजनों ने कहा कि पुलिस अगर पहले कार्रवाई कर देती तो यह ना होता। मृतका के पिता फूल सिंह ने बताया कि पांच माह पहले पति व जेठ और सास ने राखी को मारपीट करके छत पर से नीचे फेंक दिया था। जिसमें राखी के गंभीर चोट आई थी। इसके बाद हमने आदमपुर पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें