अज्ञात पर बालक के अपहरण का अभियोग पंजीकृत कराया। इसके बाद पुलिस भी बालक की तलाश में जुट गई। रविवार को गांव के लोग और परिजन अलग-अलग स्थान पर बालक को खोज रहे थे। उसका भाई पुष्पक और गांव का प्रमोद तलाश करते हुए अंगूरी देवी धर्मशाला के पीछे पुराने मंदिर में पहुंचे। यहां पर बालक का शव पड़ा देख उनकी चीख निकल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि दो दिन से गायब बालक का शव मिला है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना की छानबीन की जा रही है।
प्रेमवती पर दूसरी बार टूटा दुखों का पहाड़
तिगरी निवासी प्रेमवती पर पांच साल में दूसरी बार दुखों का पहाड़ टूटा है। पांच साल पूर्व कार्तिक पूर्णिमा पर लगे तिगरी गंगा मेले में प्रेमवती के पति गरीबदास की मौत हो गई। वह गंगा मेले में सदर चौराहा पर हादसे का शिकार हुए थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए गरीबदास ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। पति की मौत हो जाने पर प्रेमवती गंगा किनारे प्रसाद बेच कर अपना और बच्चों का पालन पोषण करती है। रविवार की सुबह बेटे का शव मिलने से उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिसको भी घटना की जानकारी हुई, उसके मुँह से यही शब्द निकाल कि प्रेमवती पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वह अस्पताल में बुरी तरह विलाप कर रही थी।