फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दस दिन से गायब किसान का शव तालाब में उतराता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। दस दिन से गायब नगला माफी गांव निवासी अधेड़ खेम सिंह का शव नजदीकी गांव पाल के तालाब में उतराता मिला। ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। पता लगने पर ग्रामीणों संग परिजन मौके पर पहुंच गए। शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

46 वर्षीय खेम सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। नजदीकी गांव पाल के निकट उनका खेत है। ग्रामीणों ने बताया कि वह दो फरवरी की रात गायब हो गए थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार को सुबह साढ़े 11 बजे पाल गांव के ग्रामीण खेतों में काम कर रहे थे। इस बीच उनकी नजर तालाब में गई। जिसमें उन्होंने शव को उतराता देख पुलिस को सूचना दी। शव को बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान खेम सिंह के रूप में की। शव गल चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि दस दिन से गायब ग्रामीण का शव तालाब में मिला है। परिजनों ने किसी तरह की आशंका नहीं जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें