अमरोहा। क्षत्रिय राजपूत सभा में वक्ताओं ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल क्षत्रिय समाज के व्यक्ति को टिकट देगा हम सभी उसी दल को वोट करेंगे। समाज के लोगों की उपेक्षा करने वाले दलों को इस बार आईना दिखाएंगे।
नौगांवा सादात रोड मखदूमपुर स्थित एक बैंक्वेट हाॅल में क्षत्रिय राजपूत सभा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि मदन चौहान ने कहा कि आज लाखों वोटर वाला समाज जिस किसी भी दल का समर्थन करेगा वही दल या पार्टी लोकसभा चुनाव जीतेगी। क्योंकि इतिहास गवाह है कि कोई भी दल आज चौहान समाज को टिकट देने व सरकार में भागीदारी या अन्य महत्व पूर्ण पदों पर होने योग्य नहीं समझ रहे है। यहां तक है कि समाज के महापुरुषों की मूर्तियों तक का अनावरण नहीं हो रहा है। सबसे गरीब होते हुए भी आरक्षण से वंचित है। अब समय आ गया है कि समाज जागे और विवेक से अपने समाज को आर्थिक सामाजिक, आध्यात्मिक व राजनैतिक मजबूत करें।
-