फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तिगरी के पास मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Sat, 06 Dec 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। तिगरी गांव के पास भानपुर खालसा निवासी अशोक (45) मृत मिले। वह परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने तिगरी गए थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। साथ ही घर पर ही दो घंटे शव रखकर मामले में एक शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको समझा कर शव अंतिम संस्कार के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

भानपुर खालसा मोहल्ला निवासी अशोक के परिचित का बीते बृहस्पतिवार को निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अशोक तिगरी गए थे। लौटते समय वह तिगरी गांव के पास मृत मिले। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर उनका शव मोर्चरी पर रखवाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव घर पर लाया गया। परिजनों ने उनकी हत्या करने का आरोप लगाया। कहा कि जिसके साथ गए थे, वह मौत के लिए जिम्मेदार है। उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। जब तक उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाएगी, वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस ने जिस पर आरोप था, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें