फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं(अमरोहा)। थानाक्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव अपने ही घेर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने युवक को फंदे उतार कर चिकित्सक को बुलाया। उसने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के अनुरोध पर बगैर पोस्टमार्टम कराए शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवक का शव बृहस्पतिवार की दोपहर अपने ही घेर में फंदा से लटका पाया गया। परिजन किसी काम से घेर की ओर गए तो युवक को फंदे पर लटका देखा। युवक को फंदे पर लटका देखकर परिजन बदहवास हो गए। उन्होंने उसे नीचे उतारा और चिकित्सक को दिखाया। उसने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक युवक सुबह तक सामान्य व्यवहार कर रहा था। उसके बाद वह घर से निकल गया। दोपहर तक घर वापस नही आने पर उसकी तलाश की गई। उसका शव फंदे से लटक रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर पंचनामा भरकर शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें