सैदनगली (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव कुंदरकी में तालाब के पानी में युवक का शव पानी पर उतराता हुआ मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लेकिन हत्या का आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
मंगलवार शाम गांव के बाहर स्थित तालाब के पानी में एक शव उतराता हुआ ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है शव चार पांच दिन पुराना सड़ा एवं गला हुआ है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।