फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जंगल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। थाना क्षेत्र के गांव चचौरा में स्थित बिजलीघर के नजदीक 45 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव चचौरा के पास स्थित बिजलीघर है। रविवार शाम कुछ लोग वहां से गुजरे तो उन्हें एक पेड़ पर युवक का शव रस्सी से फंदे पर लटका मिला। यह देख उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत भी मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से नीचे उतारा गया। उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की गई, लेकिन जेब से कोई आईडी नहीं मिली। आसपास के ग्रामीण भी उसकी शिनाख्त नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि चचौरा बिजली घर के सामने जंगल में पेड़ पर लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव लटका मिला है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। शरीर पर कोई चोट का निशान भी नहीं है। कोई आईडी कार्ड भी जेब से नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें