फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध असम एक्सप्रेस में मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही अवध असम एक्सप्रेस में बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। खबर मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। अमरोहा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर अवध असम एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ की ओर जा रही थी। ये ट्रेन दोपहर साढ़े बारह बजे अमरोहा पहुंचने वाली थी। तभी टीटीई ने सूचना दी कि ट्रेन के स्लीपर कोच एस-10 में बुजुर्ग की मौत हो गई है। यह खबर मिलते ही विभाग में हड़कंप मचा गया। जीआरपी और आरपीएफ अलर्ट हो गई। ट्रेन के अमरोहा स्टेशन पर पहुंचते ही जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। बुजुर्ग की जेब में न तो ट्रेन का टिकट मिला और न उसके पास कोई आईडी, जिससे उसकी पहचान हो पाती। जीआरपी ने ट्रेन में सवार यात्रियों से शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद जाआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है। जीआरपी चौकी इंचार्ज दीपक राठी ने बताया कि अवध असम एक्सप्रेस से अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला है। उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। अन्यथा 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें