फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जुलाई से लापता राज मिस्त्री का शव नहर में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बीती दो जुलाई से लापता थाना नौगांवा सादात के गांव पृथ्वीपुर सराय निवासी राज मिस्त्री का शव रविवार को थाना क्षेत्र के गांव मिलक अख्तियारपुर के निकट बह रही रामगंगा पोषक नहर किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाथ पीछे की ओर बंधे होने की वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में मृतक की पत्नी की ओर से थाना नौगांवा सादात में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

थाना नौगांवा सादात के गांव पृथ्वीपुर सराय निवासी सुनील कुमार पुत्र जोहर सिंह बीती दो जुलाई को अपने घर से गायब हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की थी। लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं मिला था। शाम को पत्नी छोटी देवी ने अपने पति की थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। रविवार की पूर्वाह्न मिलक अख्तियारपुर के ग्रामीणों ने नहर किनारे शव पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर तलाशी ली। लाश के हाथ पीछे की ओर बंधे हुए थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। प्रभारी निरीक्षक सवेंद्र शर्मा ने बताया कि इस संबंध में थाना नौगांवा सादात में मुकदमा दर्ज है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें