फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तीन शुगर मिलों के भुगतान में पिछड़ने पर डीसीओ ने जताई नाराजगी

Thu, 25 Jan 2024 04:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में किसानों से गन्ना खरीद रहीं तीन शुगर मिलों के भुगतान में पिछड़ने पर डीसीओ ने नाराजगी व्यक्त की। समीक्षा बैठक में शुगर मिलों को शासन की मंशा के अनुरूप 14 दिनों के भीतर अपने गन्ना मूल्य का भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

किसानों को समय पर गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए डीसीओ मनोज कुमार ने शुगर मिलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में शुगर मिल चीनी मिल अगवानपुर, करीमंगज, बेलवाड़ा द्वारा कम भुगतान पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि अगवानपुर ने 73.27, करीमगंज ने 85.68 एवं बेलबाड़ा ने अभी तक केवल 91.14 फीसदी ही खरीदे गए गन्ने का भुगतान किया है। जोकि अन्य मिलों के सापेक्ष बहुत कम है। उन्होंने कहा कि सभी मिलें गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति में सुधार करें।उन्होंने बताया कि 24 जनवरी तक अमरोहा के किसानों का 247.32 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा जा चुका है। जिसके लिए 721.56 करोड़ रुपये के सापेक्ष 702.20 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को हो चुका है। उन्होंने बताया कि किसानों को 97.32 प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें