फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हादसे में चार डॉक्टरों की मौत में डीसीएम चालक गिरफ्त से दूर

Mon, 08 Dec 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। हादसे में चार एमबीबीएस डॉक्टरों की मौत में पुलिस आरोपी डीसीएम चालक को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बुधवार देर रात चारों की कार हाईवे पर डीसीएम में पीछे से घुस गई थी। चारों किसी काम से गए थे। क्षतिग्रस्त वाहन थाना परिसर में खड़े हैं। हादसे में चार होनहार डॉक्टरों को खोने वाली श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी में अभी भी गम का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे नेशनल हाईवे पर थाना रजबपुर क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ था। गजरौला की ओर से आ रही तेज रफ्तार एक स्विफ्ट डिजायर कार सड़क सर्विस रोड पर डीसीएम में पीछे से घुस गई थी। हादसे में कार में सवार चार मेडिकल छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। मृतकों की शिनाख्त सप्तऋषि दास निवासी वार्ड 12, रामनगर रोड मौजा सदर, रामनगर अगरतला, जिला वेस्ट त्रिपुरा, आयुष शर्मा निवासी एफ-22, टाइप-2, पुलिसिंग हाउसिंग प्रोजेक्ट, डीपीआरसी, सेक्टर-16 बी द्वारका साउथ वेस्ट दिल्ली, अर्नव चक्रवर्ती निवासी 164 पूर्वापारा कामाराठी बलघेरिया, नार्थ 24 परगना पश्चिमी बंगाल तथा श्रेयस पंचोली निवासी गांव नगला खूबा थाना खंडली जिला अलवर राजस्थान के रूप में हुई थी।
चारों एसबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके थे। यूनिवर्सिटी में संचालित हॉस्पिटल से इंटर्नशिप कर रहे थे। हादसे के बाद काफी मशक्कत के बाद चारों के शव क्षतिग्रस्त कार से गैस कटर से काटकर बाहर निकाले गए थे। पोस्टर्माटम के बाद परिजन चारों के शव घर ले गए थे। मामले में मृतक आयुष के पिता महेश कुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने डीसीएम के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। हादसे के चार दिन बाद भी पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। थानाध्यक्ष कोमल तोमर ने आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें