छात्राओं ने एक बार फिर सफलता की बाजी मारी है। सीबीएसई के इंटर और हाईस्कूल सालाना परीक्षा में बेटियों ने परचम लहराया है। पिछले सालों की तरह इस साल की छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले बाजी मार ली है। इंटर में 573 छात्राएं पास हुई तो वहीं हाई स्कूल में 929 छात्राएं ने सफलता हासिल की है।
जिले में सीबीएसई इंटरमीडिएट में कुल 1879 विद्यार्थियों का पंजीयन था। जबकि हाई स्कूल में 2605 छात्र-छात्राओं का पंजीयन था। कोरोना संक्रमण की पशोपेश के बीच छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। शुक्रवार को सीबीएसई ने हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित किया। जनपद में इंटरनेट 675 छात्राएं पंजीकृत थी। जिसमें 573 छात्राएं पास हुईं। जिसका प्रतिशत 84.89 रहा है। जबकि 1204 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें से 932 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। उनका प्रतिशत 77.41 रहा है। ऐसे ही हाई स्कूल में कुल 951 छात्राएं पंजीकृत थीं। जिसमें से 929 छात्राएं पास हो गई हैं।
हाई स्कूल में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.69 रहा है। इस कक्षा में1654 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 1537 पास हो गए हैं। छात्रों का प्रतिशत 92.93 रहा है। अधिकांश विद्यार्थियों के अंक 70 फीसदी से अधिक बताए जा रहे हैं। कई विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान, भौतिक विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक मिले हैं। अच्छे नंबरों से पास होकर छात्र-छात्राओं में सफलता की उड़ान भरी है। हाईस्कूल और इंटर में सफलता की उड़ान भरकर छात्रों ने साबित कर दिया है की बेटियां किसी से पीछे नहीं है।