फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: संभल में हुए बवाल की वजह से बदली निकाह की तारीख और जगह

Tue, 26 Nov 2024 07:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। संभल में हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट है। वहीं, लोग भी सहमे हुए हैं। संभल में तनाव को देखते हुए वर पक्ष ने निकाह की तारीख और जगह बदल दी है। अब 26 नवंबर को संभल की बजाय बरात कुंदरकी जाएगी, वहीं निकाह पढ़ा जाएगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बसैली का युवक दिल्ली में नौकरी करता है। उसका रिश्ता संभल के खग्गू सराय की युवती से हुआ है। 24 नवंबर को बरात जानी थी। संभल में हुए बवाल के बाद तिथि और स्थान को बदल दिया गया है। अब 26 नवंबर को संभल के स्थान पर कुंदरकी में युवक की बरात जाएगी।
संभल में मंडी समिति के निकट मैरिज हॉल बरात के लिए बुक कर दिया गया था। शादी की तारीख निकट आने पर युवक और युवती के परिजनों ने शादी की तैयारियां कर लीं। युवक के घर पर तमाम रिश्तेदार और परिचित एकत्र हो गए। इस बीच बीते रविवार की सुबह जामा मस्जिद के सर्वे को आई टीम के विरोध में संभल में बवाल हो गया, जिससे संभल में तनाव बना हुआ है। इस कारण रविवार को युवक की बरात नहीं गई। बिगड़े माहौल के बीच यह निर्णय लिया गया कि मंडी समिति के निकट मैरिज हॉल में शादी कार्यक्रम नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें