फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मरम्मत कार्य के चलते तीन दिन बंद रहेगा दरियापुर रेल फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। रेलवे ट्रैक की दोनों लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते दरियापुर रेलवे फाटक तीन दिन बंद रहेगा। उससे गुजरने वाले वाहन गदापुर फाटक से गुजरेंगे।
विज्ञापन

रेलवे के रेलपथ विभाग द्वारा गजरौला क्षेत्र के दरियापुर बुजुर्ग रेलवे फाटक के आस पास रेलवे ट्रैक की दोनों लाइन पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। यह कार्य रविवार की सुबह आठ बजे से शुरू होगा। सोमवार और मंगलवार को भी दोनों लाइन पर काम चलेगा। रेलवे के कर्मचारियों को काम करते समय किसी तरह का व्यवधान न पड़े और उनके साथ हादसा न हो, इसलिए रविवार की सुबह आठ बजे से मंगलवार की शाम छह बजे तक दरियापुर बुजुर्ग रेलवे फाटक बंद रहेगा। उससे गुजरने वाले वाहनों को तीन दिन तक वैकल्पिक मार्ग गदापुर फाटक से गुजारा जाएगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) महेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक की दोनों लाइन पर तीन दिन तक मरम्मत कार्य चलने के कारण तीन दिन दरियापुर बुजुर्ग रेलवे फाटक बंद रहेगा। इस दौरान वाहनों को वैकल्पिक मार्ग गदापुर के फाटक से गुजारा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें