फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारानगर में अधिकारियों ने किया मौका मुआयना

विज्ञापन
एसडीएम व तहसीलदार दारानगर गांव में कटान देखते हुए। - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। तहसील के सुदूर गांव दारानगर में गंगा के कटान से ग्रामीणों को हो रही परेशानी देखने उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ने मौका मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी मुलाकात की। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विकास खंड की ग्राम पंचायत पतेई एमन का गांव दारानगर चारो ओर से गंगा नदी से घिरा हुआ है। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए अपनी ओर से नाव की व्यवस्था की है। बिजनौर बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने की वजह से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है और पानी गांव की ओर कटान करने लगा है। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से ग्रामीण चिंतित 0हैं। मंगलवार की दोपहर बाद उपजिलाधिकारी विवेक यादव, तहसीलदार राकेश कुमार गांव पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। अपनी भूमि पर कब्जा कर लेने के भय से ग्रामीणों ने जाने से इंकार कर दिया। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि उनकी भूमि पर कोई कब्जा नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें