फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मुंडन संस्कार के लिए खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, पांच झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

घर पर मुंडन संस्कार के लिए खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर मासूम समेत पांच लोग झुलस गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दाउदपुर निवासी चंद्रप्रकाश सिंह की तीन माह की बेटी काजल का मुंडन संस्कार रविवार को तिगरीधाम पर कराया जाना था। रविवार सुबह घर पर मुंडन संस्कार की तैयारियां की जा रही थी। खाना बनाया जा रहा था। इसी बीच गैस सिलिंडर में आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर चंद्रप्रकाश की पत्नी नीतू, भाई करन सिंह की पत्नी सुरुचि, पास में बैठे चार वर्षीय नकुल पुत्र जयवीर, नैतिक पुत्र करन सिंह और लक्ष्य पुत्र जितेंद्र सिंह झुलस गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। एंबुलेंस की सहायता से झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से नीतू को रेफर किया गया है, जबकि अन्य झुलसे कुछ लोगों को निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें