फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशंका हुई सच, खुली स्कूलों में फर्जीवाड़े की पोल

Sun, 07 May 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
बिजली का बिल
विज्ञापन
बीएसए की ओर से डीएम को सौंपी गई रिपोर्ट में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बिजली के नाम पर हुए फर्जीवाड़े की पोल खुलकर सामने आ गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जिले के 492 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्युतीकरण और बिजली फिटिंग का कार्य कराया जाना था।
विज्ञापन


चार ब्लाक क्षेत्रों में मात्र 258 विद्यालयों का विद्युतीकरण कराया गया है, जबकि 357 स्कूलों में बिजली फिटिंग कराई जा चुकी है। अभी गजरौला खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट नहीं मिल पाई है।

रिपोर्ट केे मुताबिक पैसा मिलने के चार महीने बाद भी बिजली विभाग की ओर से 234 विद्यालयों में विद्युतीकरण नहीं कराया गया, वहीं शिक्षा विभाग की ओर से 135 स्कूलों में बिजली फिटिंग नहीं कराई गई। ये काम विधानसभा चुनाव से पहले होने थे। डीएम ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सपा सरकार ने विधान सभा चुनाव से पहले जिले के 492 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्युतीकरण व बिजली फिटिंग के निर्देश दिए थे। शासन से 14 दिसंबर 2016 को करीब 65 लाख रुपये की भारी भरकम रकम आवंटित कर दी गई।

शिक्षा विभाग द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान विद्यालयों में बिजली फिटिंग के नाम कक्षों में मात्र एक बल्ब लगाकर अधिकारियों से वाहवाही लूट ली। लेकिन करीब चार माह बाद अमर उजाला की टीम द्वारा की गई पड़ताल के सब कुछ उल्टा पाया गया।

विद्यालयों का न तो विद्युतीकरण कराया गया और न ही बिजली फिटिंग कराई गई। गड़बड़झाले की खबर प्रकाशित होने के बाद जिले के अफसरों में हड़कंप मच गया। डीएम ने बीएसए से दो दिन के अंदर सभी विद्यालयों की रिपोर्ट तलब कर ली गई । बीएसए की रिपोर्ट में स्कूलों में हुए फर्जीवाड़े की पोल खुल गई है।    

घपले जैसी कोई बात नहीं हैं, पैसा सभी स्कूल प्रबंध समिति के खाते में भेजा गया था। कुछ विद्यालयों में बिजली फिटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। बाकी को जल्द ही फिटिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्यवाई की जाएगी।      
-शमीम खानम,बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरोहा       

बोले बिजली विभाग के जिम्मेदार      
मीटर सभी विद्यालयों में लगाए गए हैं। जब भी चुनाव आते हैं बिजली विभाग को स्कूलों में कार्य करना पड़ता है, लेकिन स्कूल के स्टाफ की लापरवाही के चलते बिजली संबंधित उपकरण चोरी हो जाते हैं। बीएसए की रिपोर्ट के संबंध में संबंधित एक्सईन ही बता सकते हैं।   -एसबी पाल, अधीक्षण अभियंता अमरोहा     
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें