फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बरात चढ़त के दौरान डीजे में उतरा करंट, पांच बच्चे झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा/आदमपुर(अमरोहा)। बरात चढ़त के दौरान बिजली की लाइन डीजे से टकरा गई। जिससे डीजे के वाहन में करंट उतर गया। उसे पकड़कर खड़े पांच बच्चों करंट की चपेट में आकर झुलस गए। बरात में अफरातफरी मच गई। झुलसे बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

यह घटना रहरा थाना क्षेत्र के गांव कसाईपुरा निवासी किसान गंगाराम सैनी की बेटी की बरात सोमवार की शाम को पास के ही गांव से आई थी। शाम करीब पांच बजे बरात चढ़त हो रही थी। डीजे बज रहा था। घराती और बराती डांस कर रहे थे। बताते हैं कि गांव में बिजली की लाइन काफी नीचे झूल रही है। गांव निवासी महेंद्र सिंह के घर के पास डीजे का वाहन बिजली की लाइन से टच हो गया। इससे डीजे में करंट उतर आया। डीजे के वाहन को पकड़कर खड़े सात वर्षीय मुदित पुत्र मुन्नीलाल, आठ वर्षीय प्रिंस पुत्र सुरेंद्र, छह वर्षीय भूपेंद्र पुत्र मनवीर व सात वर्षीय मुदित पुत्र मुन्नीलाल समेत पांच बच्चे झुलस गए।
हादसे के बाद बरात चढ़त को रोका गया। घराती व बरातियों में भगदड़ मच गई। झुलसे बच्चों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां लविश की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें