फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में ई रिक्शा में चार्ज करते समय उतरा करंट, चालक की मौत

सार

घर में चार्ज हो रहे ई रिक्शा में अचानक करंट उतर आया।मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों के मुताबिक रविवार की शाम को अरिवंद ने घर पर ई रिक्श को चार्जिंग पर लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में चार्ज हो रहे ई रिक्शा में अचानक करंट उतर आया। उसकी चपेट में आकर चालक की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर कलां निवासी बीस वर्षीय अरविंद ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक रविवार की शाम को अरिवंद ने घर पर ई रिक्श को चार्जिंग पर लगाया था। इसके बाद वह सोने के लिए घर की छत पर चला गया था। सोमवार सुबह को वह घर की छत से नीचे उतर रहा था। इसी बीच उसका हाथ ई रिक्शा पर लग गया। ई रिक्शा में करंट उतर रहा था। जिसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। परिजनों का कहना है कि कार्तिक पूर्णिका के पास उसकी शादी होनी थी। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें