फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलर में आए करेंट से ढाई वर्षीय बालिका की मौत

Wed, 27 Jul 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के मोहल्ला बगला में करंट से मासूम बच्ची की मौत पर गमजदा मां को दिलासा देते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहर के बगला मोहल्ले में मंगलवार को कूलर में आ रहे करेंट की चपेट में आकर दो वर्षीय बालिका की मौत हो गई। वह घर में बिल्ली के बच्चे को पकड़ने के लिए पीछा करते हुए कूलर के पास पहुंची थी। बालिका को परिजन निजी चिकित्सक के यहां भी ले गए, जहां पर मासूम को मृत घोषित कर दिया गया। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

शहर के बगुला मोहल्ला निवासी नावेद रिक्शा चलाकर परिवार का पेट भरता है। घर में बिल्ली पाल रखी है। इसके छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। मंगलवार की सुबह आठ बजे नावेद की दो वर्षीय बेटी हुमैरा बिल्ली के बच्चे का पीछा करते हुए कूलर के पास पहुंच गई। कूलर में करेंट आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही बालिका बिल्ली के बच्चे को पकड़ने के लिए कूलर के पास से गुजरी करेंट ने अपनी चपेट में ले लिया। मासूम को तड़पता देख परिजन दौड़कर आए। किसी तरह से कूलर की बिजली बंदकर बच्ची को आनन फानन उपचार के लिए शहर के निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां पर देखते ही मासूम को मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों को ढांढस बंधाया। गमगीन माहौल में मासूम को दफन कर दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें