फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल मस्जिद के पास पुलिया टूटी, युवाओं ने चंदा-श्रमदान कर बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लाल मस्जिद मोहल्ले के युवाओं ने सराहनीय कार्य किया है। मोहल्ले के मोड़ की पुलिया टूट गई। इसमें बच्चें और महिलाएं गिर कर चोटिल हो गईं। लोगों ने नगर पालिका और अन्य जिम्मेदारों को अवगत कराया, लेकिन पुलिया दुरुस्त नहीं किया गया। युवाओं ने मोहल्ले के घरों से चंदा किया और पुलिया को दुरुस्त करा लिया। लगभग छह गुणा तीन फुट की पुलिया बनवा दिया। इस पर 3500 रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन

शहर के लाल मस्जिद के पास मोहल्ले के मोड़ की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। बीच के हिस्से की छह फीट लंबी पुलिया टूटने से लोगों को दिक्कत होती थी। इसके बाद लोग पुलिया के किनारे से आते जाते थे लेकिन बारिश के दौरान पुलिया पानी से डूब जाती थी। इससे महिलाओं और बच्चों को पुलिया के टूटने का अंदाज नहीं मिल पाता था। इसके चलते कई बच्चें गिर कर चोटिल हो चुके हैं। मोहल्ले के फैसल लतीफ, अदनान खान, अरशद, कामिल और शहाबुद्दीन ने नगर पालिका के निर्माण अनुभाग को अवगत कराया लेकिन पुलिया को बनवाने में पहल नहीं किया। युवाओं ने मोहल्ले के घरों से चंदा एकत्र किया। इसके बाद श्रमदान कर टूटी हुई पुलिया को दुरुस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें