रजबपुर में हजरत बाबा फरीदी की दरगाह पर चल रहे उर्स के आखिरी दिन कुलशरीफ के बाद दुआ में जुटे अकीदतम?
- फोटो : JPNAGAR
रजबपुर (अमरोहा)। ख्वाजा बाहउद्दीन बाबा फरीदी का चार दिवसीय उर्स मंगलवार को मुकम्मल हो गया। कौड़ी लुटाई के दौरान सज्जादानशीन बेहोश हो गए। इसके साथ ही उलमा ने अमन चैन की दुआ कराई। हिंदू भाइयों ने भी दरगाह में हाजिरी दी। मुराद पूरी करने के लिए मन्नत मांगी। जायरीन के बीच तर्बरुकतकसीम किया गया। मंगलवार को सुबह से जायरीन के आने का सिलसिला दरगाह परिसर में होने लगा। उन्होंने चादर पोशी कर मन्नत मांगी। महिलाएं और बच्चों ने कव्वाली को सुना। दोपहर लगभग एक बजे कुलशरीफ हुआ, सज्जादानशीन ख्वाजा हाजी राशिद फरीदी ने अमन चयन की दुआ कराई। इसके बाद कौड़ी लुटाई की रस्म अदायगी के दौरान सज्जादानशीन राशिद फरीदी की तबियत खराब हो गई। कुछ देर आराम करने के बाद तबीयत दुरुस्त हुई। कौड़ी पाने के लिए हर कोई आतुर दिखा। यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा। मेला प्रभारी सतवीर सिंह, रिफाकत फरीदी, सलीम फरीदी, अनवर फरीदी, मुनीर फरीदी, मुजीर फरीदी, अकरम फरीदी, रईस अहमद, जुनैद आदि रहे
उर्स में पहुंचे एमएलसी
अमरोहा। एमएलसी परवेज अली ने मंगलवार को उर्स में शिरकत की। उन्होंने जायरीन की खैर मकदम किया। सुख और समृद्धि के लिए दुआ कराई। इस दौरान शुजाउल हसन, मोनू खान, सत्तार, रिहान मलिक, आफताब सैफी, मुख्तार नकवी, अंसार हुसैन, धर्मपाल सिंह आदि रहे।