फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, शहरभर में जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। बिजनौर रोड से प्रमुख बाजारों और चौराहों तक दिनभर जाम के हालात बने रहे। लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानी हुई। ट्रैफिक पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालने में जुटे रहे।
विज्ञापन

धनतेरस के चलते सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी थी। दोपहर होते-होते सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। बेतरतीब खड़े कार और दोपहिया वाहनों के साथ ई-रिक्शा की आवाजाही ने समस्या और बढ़ा दी। कोर्ट चौराहा, बड़ा बाजार, कोतवाली के सामने और बाजार गुजरी में लोगों को निकलने तक की जगह नहीं मिली। बिजनौर रोड, टीपी नगर, कोर्ट, कल्याणपुर, अतरासी, शाह विलायत दरगाह और लकड़ा चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
भारी वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित किया गया, लेकिन इसके बावजूद यातायात सामान्य नहीं हो सका। देर रात तक बाजारों में खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। त्योहारी भीड़ को देखते हुए आने वाले दिनों में भी जाम की समस्या बढ़ने की आशंका है। ट्रैफिक सीओ अजय श्रोत्रिय ने बताया कि त्योहार पर भीड़ बढ़ने से यातायात की गति धीमी हुई, लेकिन जाम नहीं लगा। वाहन लगातार धीरे-धीरे चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें