फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ब्रह्मलीन संत की पुण्यतिथि पर उमड़ी संतों की भीड़

Thu, 02 Jan 2025 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। आनंद धाम आश्रम के संस्थापक व ब्रह्मलीन संत महाराज हीरानंद की पुण्य तिथि पर बुधवार को नगर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में दूरदराज से आए साधु-संतों ने नगर में प्रभातफेरी निकाली। श्रद्धालु भजनों पर भक्तिमय होकर झूम रहे थे। महाराज हीरानंद की पुण्यतिथि बुधवार को आनंद धाम आश्रम में मनाई गई। सुबह को आश्रम में स्थित शिवालय में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया गया। दूरदराज से आए साधु-संतों ने प्रभातफेरी निकाली। खुली जीप पर महाराज हीरानंद का चित्र रखा हुआ था। श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी में शामिल साधु-संतों को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता थी। आश्रम में महाराज की प्रतिमा का पूजन किया गया। संतों को ऊनी वस्त्र व दक्षिणा दी गई। बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा, निरंजन लाल, सुभाष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, विनोद अरोरा, पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, विजय अग्रवाल, नवीन दीक्षित, अनूप अग्रवाल, आशु सिंहल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें