फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अस्पताल में मरीजों की भीड़, पहुंच रहे खुजली व खांसी के मरीज

Thu, 05 Jun 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला/हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

मौसम के बदलाव और लगातार हो रही गर्मी के कारण गजरौला और हसनपुर सीएचसी में मरीजों की भीड़ में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से दोनों ही केंद्रों पर दस्त, खुजली, जुकाम, खांसी व बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। हसनपुर सीएचसी में स्थिति यह है कि रोजाना औसतन 500 के करीब मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, गजरौला सीएचसी में भी यह आंकड़ा कम नहीं है, जहां रोजाना लगभग 700 मरीज इलाज करवाने पहुंच रहे हैं।
दोनों ही सीएचसी में पहुंचने वाले मरीजों में सर्वाधिक संख्या खुजली, जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित है। चिकित्सकों का कहना है कि यह स्थिति बदल रहे मौसम, दूषित पानी और बढ़ती गर्मी से हुई है। गर्मी और उमस के कारण वायरल संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे बुखार और दस्त जैसी बीमारियां आम हो जाती हैं। वहीं, पसीने और गंदगी के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं, विशेषकर खुजली, भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

चिकित्सकों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
गजरौला सीएचसी के प्रभारी डा.योगेंद्र सिंह का कहना है कि बदलते मौसम में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, साफ-सफाई का ध्यान रखें और बासी या खुले में बिकने वाले भोजन से बचें। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी और संक्रमण से बचाने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं हसनपुर सीएचसी के प्रभारी डा.ध्रवुेंद्र सिंह का कहना है कि यह आवश्यक है कि लोग स्वयं भी अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहें और किसी भी लक्षण के दिखने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें