फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में मिर्च झोंककर लूट की कोशिश में दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 28 Feb 2018 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा। 
विज्ञापन
अमरोहा में पकडे गए आरोपियों का खुलासा करते पुलिस अधीक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमरोहा के रहरा अड्डा स्थित दुकान बंद करके घर लौट रहे लोहा व्यापारी की आंखों में मिर्च झोंककर लूूट की वारदात को अंजाम देते समय चीख-पुकार सुनकर एकत्र हुई भीड़ ने दो बदमाशों को बुधवार की देेर शाम पकड़ लिया। दोनों की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया लेकिन पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों को अन्य स्थान पर लूट की योजना बनाते गिरफ्तार दिखाकर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


एसपी सुधीर कुमार सिंह ने पुलिस ऑफिस में खुलासा करते हुए बताया कि 27 फरवरी को हसनपुर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संभल रोड स्थित कब्रिस्तान में दो युवकों को लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार करने का प्रयास किया, जिसमें बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मेरठ के मोहल्ला मलियाना निवासी बंटी उर्फ राजकुमार और हापुड़ के इंद्रगढ़ी तगा सराय गेट निवासी केशव उर्फ केके को गिरफ्तार कर लिया। 

इनके कब्जे से चोरी की एक बाइक, दो तमंचे व कारतूस बरामद किए गए। एसपी के मुताबिक पकड़े गए बदमाश गिरोह बनाकर अमरोहा, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद आदि जनपदों में व्यापारियों और बैंक से पैसे निकालकर ला रहे लोगों से लूटपाट करते हैं। सोमवार की देर शाम को उन्होंने रहरा रोड पर लोहा व्यापारी विवेक गर्ग के साथ लूटपाट करने का प्रयास किया था लेकिन यह वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो सके। जबकि मंगलवार को वह दालमील हापुड़ वाले पप्पी बनिया के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें