फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी से रोका तो शोहदों ने बस कंडक्टर का सिर फोड़ा 

Tue, 03 Jan 2017 11:59 PM IST
अमराेहा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाईपास पर मंगलवार को प्राइवेट बस में छात्राओं से छेड़खानी कर रहे शोहदों का विरोध करना बस कंडक्टर को भारी पड़ गया। मनचले उसके ऊपर टूट पड़े और जमकर पिटाई कर दी। इसमें कंडक्टर का सिर फट गया। घटना के बाद दोनो पक्षों के अपनी तरफ के लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन

इसके बाद फिर मारपीट हुई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके से दो मनचलों को हिरासत में लिया है। देहात थाने में मामले की तहरीर दी गई है। देहात थाना क्षेत्र के कैलसा बार्डर पर सोमवार शाम छह-सात स्कूली छात्राएं प्राइवेट बस से जा रही थीं। बस में सवार पास के ही गांव के युवक छात्राओं पर फब्तियां कसने लगे और छेड़खानी करने लगे।
काफी देर से छात्राएं शोहदों हरकतें बर्दाश्त कर रही थीं। मनचलों की इन हरकतों पर नजर पड़ी तो बरेली के गांव हलूड़ी निवासी बस कंडेक्टर हरवीर पुत्र चंद्रपाल ने युवकों को ऐसा करने से मना किया। बस से उतरने को कहा। हरवीर को छात्राओं से छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ गया। विरोध करते ही मनचले हरवीर के ऊपर टूट पड़े और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसमें हरवीर का सिर फूट गया।
विज्ञापन


इसके बाद मनचलों और कंडक्टर ने अपने साथियों को बुला लिया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो मनचलों को हिरासत में ले लिया। प्राइवेट बस कर्मचारियों ने मामले का विरोध जताया। इसके बाद सभी कोतवाली पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। बताया कि बाईपास पर आए दिन मनचले छेड़खानी की वारदात को अंजाम देते रहते हैं। विरोध करने पर मारपीट के लिए उतारू हो जाते हैं। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।

मारपीट का मामला सामने आया है। निजी बस संचालकों ने तहरीर दी है। उसी के आधार पर विवेक, पंकज निवासी तेलीपुरा माफी, राजू और विक्की निवासी मालीपुरा का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन

नवाब सिंह, एसएसआई, शहर कोतवाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें