फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबड़ के अंगूठे से बना रहे थे फर्जी आधार कार्ड

Sat, 05 May 2018 01:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
विज्ञापन
रबड़ के अंगूठे से आधार कार्ड तैयार करने वालों का खुलासा करते एएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर तहसील के पास जनसेवा केंद्र के लाइसेंस धारक का रबड़ का नकली अंगूठा तैयार कर फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले दो भाइयों को पुलिस ने दबोचा है। वहीं पुलिस ने दुकान से वेब कैमरे व नकदी के अलावा फर्जी आधार कार्ड तैयार करने के उपकरण भी बरामद किए हैं।        
विज्ञापन

शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तहसील के पास एक दुकान पर छापा मारा, जहां से जनसेवा केंद्र के लाइसेंस धारक के फिंगर प्रिंट की मोहर के जरिए फर्जी तरीके से आधार कार्ड और जाति प्रमाण पत्र बना रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। दोनों युवक मोहल्ला घेर पच्छरइयां निवासी कन्नान और असलान सगे भाई हैं। एएसपी के मुताबिक फिंगर प्रिंट की मोहर मोहल्ला कटराम गुलाम अली निवासी मोहम्मद शाकिब की हैं। जनसेवा केंद्र का लाइसेंस भी मोहल्ला बाजार रज्जाक के पते पर है। आरोपी जनसेवा केंद्र के लाइसेंस धारक के फिंगर प्रिंट की मोहर तैयार कर फर्जी तरीके से आधार कार्ड तैयार करने वाले उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें