फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में मिला मृतक का सिर, मोबाइल

Tue, 12 Apr 2016 12:00 AM IST
jind/bureau
विज्ञापन
head found from land of dead body - फोटो : head found from land of dead body
विज्ञापन
गांव खेड़ी मंसानिया के नजदीक दिल्ली-फिरोजपुर रेलवे ट्रैक पर रविवार सुबह बिना सिर के मिले शव का सिर ट्रैक के पास पोल्ट्री फार्म के पास के खेतों में मिला। सोमवार को इस सिर को मृतक के परिजनों, ग्रामीणों ने ढूंढा।
विज्ञापन


यहां पर मोबाइल भी मिला। महेंद्र, मेवा, उमेद, महाबीर, सत्यवान, सुरेश ने पुलिस प्रशासन पर मामले में ढीली कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार को पुलिस ने जब मृतक की बाजू, सिर नहीं ढूंढा तो मृतक का रविवार को अंतिम संस्कार करके सोमवार को परिजन, ग्रामीणों के साथ खेड़ी मंसानिया के पास खेतों में पहुंचे। यहां पोल्ट्री फार्म के पास खेतों में मृतक सुरेश सुलहेड़ा का सिर मिला।

इसकी सूचना पुलिस को दी। यहां पर काफी तलाश के बाद मोबाइल फोन भी मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि सुरेश की हत्या करके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। जबकि रेलवे पुलिस हत्या का मामला दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। ज्ञात रहे कि शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास बिना सिर का शव मिला था।
विज्ञापन


जिसके बाद उसकी पहचान गांव सुलहेड़ा निवासी सुरेश के रुप में हुई थी। सुरेश वन विभाग में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। रेलवे पुलिस ने इसे रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत का मामला बताया था, लेकिन परिजन लगातार इस मामले को हत्या का बता रहे थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें