फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी कर्मचारियों को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Sun, 18 Mar 2018 01:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
डिडौली के ढकिया चमन के सब मार्ग स्थित कामधेनु डेयरी में बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। हथियारों के बल पर छह कर्मचारियों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने दस मवेशी समेत लाखों का माल समेटा और भाग गए। वारदात की भनक लगते ही आस-पास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नीलीखेड़ी निवासी मोहम्मद अंसार की ढकियाचमन के रास्ते पर कामधेनु डेयरी है। जिसमें राकेश सिंह, रोशन, जान मोहम्मद, खड़गसिंह समेत छह मजदूर कार्य करते हैं। शुक्रवार की रात करीब एक डीसीएम सवार बदमाशों ने डेयरी पर धावा बोल दिया। डेयरी पर मौजूद कर्मचारियों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। डीसीएम को डेयरी परिसर के अंदर कर बदमाश दस मवेशियों के अलावा इनवर्टर, मशीन, प्रिंटर समेत करीब आठ लाख का समान लूटकर भाग गए। बदमाशों के भागते ही बंधक कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण भीड़ एकत्र हो गई। लूटपाट की भनक लगते ही डिडौली कोतवाल संतोष कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें