फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फॉलोअप...
विज्ञापन

एसटीएफ की हिट लिस्ट में है बिदरो, रोहतक-गुरुग्राम में कर सकता है बड़ी वारदात
खबर छपने के बाद संजीत की तलाश में एसटीएफ ने रोहतक सीआईए से लिया इनपुट
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अपने ही गांव के स्कूल संचालक से दो करोड़ रुपये की चौथ मांगने वाला एक लाख का इनामी बदमाश संजीत बिदरो हरियाणा एसटीएफ की हिट लिस्ट में है। उसकी तलाश में एसटीएफ ने रोहतक सीआईए से भी कुछ इनपुट लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी फिलहाल यू ट्यूब के माध्यम से युवाओं को अपने गिरोह में शामिल करने में जुटा है। ऐसी एक वीडियो एसटीएफ को भी सौंपी गई है। हालांकि इस वीडियो में दिल्ली से अधिकतर बदमाश दिल्ली से जुड़े हैं।
वहीं, अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस शनिवार को हरकत में आई। आरोपी की तलाश में पुलिस की विशेष टीम ने जिले में कई जगह छापेमारी की। इसके अलावा उसके अन्य ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी संजीत की लोकेशन लगातार रोहतक और गुरुग्राम में मिल रही है। यदि पुलिस की मानें तो आरोपी संजीत रोहतक या गुरुग्राम में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। इसी कारण उसकी अधिकतर लोकेशन रोहतक में मिल रही हैै। मगर पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो जाता है।
विज्ञापन

कार लूटने में भी सामने आया कि संजीत का नाम
बहु अकबरपुर के रहने वाले कुख्यात संजीत का नाम करीब चार महीने पहले दिल्ली रोड पर एक कार चालक के पैर में गोली मारकर लूटपाट करने की वारदात में सामने आ रहा है। संबंधित थाने की पुलिस को पीड़ित ने आरोपी का जो हुलिया बताया, वह संजीत से मिलता-जुलता है।

पुलिस से घिरने पर एक साथी ने खुद को मारी थी गोली
आरोपी संजीत करीब एक साल पहले हिसार के बाल सुधार गृह से अन्य आरोपियों के साथ फरार हो गया था। इसके बाद आरोपी ने एक के बाद एक लूट की कई वारदात को अंजाम दिया। मगर पुलिस के हाथ नहीं आया। उसके एक साथी ने एक महीने पहले ही सोनीपत में पुलिस ने घिरने के बाद खुद को गोली मारकर हत्या कर ली थी।
विज्ञापन

जींद जेल में बंद महेश ने किया खुलासा
जींद की जेल में बंद महेश नाम के आरोपी ने खुलासा किया था कि संजीत और उसका गुरु राजेश कंडेला किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। जेल से फरार होने के बाद आरोपी संजीत की नजदीकियां कुख्यात एक लाख के इनामी कंडेला निवासी राजेश उर्फ भारती के साथ बढ़ गई है। पुलिस आठ मार्च को ईस्माइला में एक युवक की हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में जींद जेल से महेश नाम के युवक को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। उसने खुलासा किया कि संजीत फिलहाल राजेश कंडेला के साथ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें