फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में दो युवकों ने महिला के बैग से निकाले दस हजार की रूपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बस में सवार महिला के बैग से दो युवकों ने निकाले दस हजार रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहल।
गांव खानक से शादी में शरीक होकर राजस्थान जा रही एक महिला के बैग से बस में सवार दो युवकों ने दस हजार रुपये निकाल लिए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उससे 3300 रुपये बरामद कर लिए जबकि दूसरा युवक भाग निकला। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजस्थान के भैंसली गांव निवासी महिला इंद्रो देवी ने बताया कि वह अपनी बहन की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए खानक आई थी। शादी के बाद वह रविवार को गांव भैंसली जाने के लिए बहल बस स्टैंड पर करीब तीन बजे बस में बैठी थी। इस बीच उसकी सीट पर दो लड़के आकर बैठ गए। उन्होंने उसके बैग को अपनी साइड कर दिया और पास में बैठ गए। कुछ समय बाद उसने बैग देखा और शक होने पर बैग की चैन खोलकर चेक की तो उसमें रखे दस हजार रुपये गायब मिले। इस दौरान वे लड़के बस से नीचे उतरकर भागने लगे तो उसने शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर नीचे खड़े लोगों ने एक लड़के को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 3300 रुपये बरामद हुए जबकि दूसरा आरोपी भाग निकला। जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने नामजद आरोपी सुनील और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें