फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी धनौरा एसओ ने होमग़ार्ड को कमरे में बंद कर पीटा

Sat, 19 Mar 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
विज्ञापन
पिटाई
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडी धनौरा थाने की जीप चलाने वाले होमगार्ड बलवीर यादव को थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने शुक्रवार को किसी बात पर डांट दिया और कमरे में बंद करके पिटाई कर दी। होमगार्ड ने इसकी शिकायत पुलिस के अधिकारियों और होमगार्ड कमांडेंट से की है।
विज्ञापन


बाद में तमाम होमगार्ड पिटाई के विरोध में थाने के सामने बैठ गए। इस मामले में होमगार्ड कंपनी कमांडर भी पहुंचे और जानकारी ली। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ मोहन लाल को जांच सौंपी है। वहीं एसओ सतेंद्र कुमार का कहना है कि होमगार्ड बलवीर यादव अनधिकृत तौर पर थाने की जीप चलाता था और थाने में एक कमरा लेकर रह रहा था। नियम विरुद्ध होने के कारण उससे जीप चलाने से हटा दिया गया और कमरा खाली करा लिया गया।
विज्ञापन


इसीलिए होमगार्ड पिटाई करने का आरोप लगा रहा है। होमगार्ड ने एसओ के खिलाफ बछरायूं थाने में तहरीर दे दी है। 


होमगार्ड ने एसओ पर पिटाई करने का आरोप लगाया है, इस मामले में सीओ से सत्यता की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
-डा. एस चनप्पा एसपी अमरोहा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें