फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपटॉप उड़ाने वाला गिरोह पकड़ा

Thu, 12 Apr 2018 01:59 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।        
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के बाद मोबाइल का आईएमईआई और लैपटॉप का सीरियल नंबर बदलकर बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप, सीपीयू और मानीटर बरामद कर सरगना सहित तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। ये गिरोह यूपी के कई जिलों और दिल्ली में वारदात करता है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ऑफिस में खुलासा करते हुए एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात सदर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला बटवाल स्थित सनप्लाजा मार्केट से चोरी के मोबाइल, लैपटाप, सीपीयू, मानीटर, लैपटाप चार्जर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एसपी के मुताबिक अमरोहा के मोहल्ला बेगम सराय निवासी मेहताब दिल्ली और गाजियाबाद से मोबाइल और लैपटॉप चोरी करके लाता है। अमरोहा के मोहल्ला कोेट होदडिया  निवासी कौशिक भारती और हसनपुर के मोहल्ला होली वाला निवासी अर्पित से आईएमईआई बदलवाकर बेच देते हैं। इतना ही नहीं ग्राहक को मोबाइल की रसीदें भी मुहैया कराते हैं। इस गिरोह से कई लोग जुड़े हैं। जिनकी धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है। मेहताब इस गिरोह का सरगना है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें