फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सीमेंट की फैक्ट्री पकड़ी

Sun, 15 Apr 2018 01:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
विज्ञापन
नकली सीमेंट की फैक्ट्री पकड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच और देहात पुलिस ने काकर सराय रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में छापा मारकर नकली सीमेंट की फैक्ट्री पकड़ी। अलग-अगल कमरों में करीब एक हजार से अधिक बोरी सीमेंट पाया गया। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक को हिरासत में लिया है। जबकि तीन युवक पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे।  संचालक के मुताबिक एक फैक्ट्री मुरादाबाद में भी संचालित है। जहां से उन्हें खाली कट्टे उपलब्ध कराए जाते हैं। पुलिस ने फैक्ट्री पर ताला जड़ दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को करीब साढ़े छह बजे क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि देहात थाना क्षेत्र के काकर सराय रोड पर नकली सीमेंट तैयार करने की अवैध फैक्ट्री संचालित है। इसके बाद क्राइम ब्रांच और देहात इंस्पेक्टर धमेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से छापामारी की। मौके पर काम कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान पुलिस ने फैक्ट्री संचालक को हिरासत में ले लिया। जबकि तीन युवक फरार हो गए। करीब तीन बीघा जमीन में फैली इस फैक्ट्री के गोदामों को नजारा देखकर पुलिस दंग रह गई। अंबुजा, अल्ट्राटेक और बिरला उत्तम जैसी नामी कंपनियों के नाम पर हजारों बोरे नकली सीमेंट गोदामों में भरा पाया गया। जबकि दूसरी टीनशेड पर खाली कट्टे और सीमेंट तैयार करने में उपयुक्त चक्की मिली हैं। पुलिस ने फैक्ट्री के गोदामों में ताला जड़कर कब्जे में ले लिया है। पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं क्रांइम ब्रांच फैक्ट्री संचालक को हिरासत में साथ ले गई है। हालांकि युवक पिता को फैक्ट्री का संचालक बता रहा है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। फैक्ट्री को सील कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें