फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में बगावत, चेतन चौहान का विरोध जारी

Sat, 21 Jan 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
मोदी भाजपा
विज्ञापन
 जिले में विधानसभा टिकटों को घोषणा के साथ भाजपा में शुरू हुई विरोध की  चिंगारी  थमने का नाम नहीं ले रही है। नौगावां सादात विधानसभा सीट पर कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भी  प्रदर्शन कर प्रत्याशी चेतन चौहान का विरोध जताया। हालांकि अमरोहा सीट पर विरोध की चिंगारी शांत रही।
विज्ञापन


टिकट की घोषणा के साथ भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ उन्हीं की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल रखा है। प्रदर्शन और नारेबाजी कर विरोध जताया जा रहा है। नौगावां सादात विधानसभा सीट पर चेतन चौहान का विरोध जारी रहा। बूथ अध्यक्ष राजवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भुवालपुर अड्डे पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।

प्रत्याशी न बदलने पर भाजपा का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। प्रदर्शन में मौजूद लोगों ने पार्टी से त्यागपत्र देने की घोषणा कर दी। इस मौके पर राजवीर सिंह, महेंद्र सिंह, होराम सिंह, समरपाल सिंह, हुकुम सिंह, सुरेश सिंह, विजयपाल सिंह, होरी लाल आदि रहे।
विज्ञापन


कांशीराम कालोनी में राजीव तरारा का पुतला फूंका
 धनौरा विधानसभा सुरक्षित सीट से भाजपा की ओर से राजीव तरारा को प्रत्याशी घोषित किए जाने के विरोध में नगर की कांशीराम कालोनी के बाहर लोगों ने उनका पुतला फूंका। पुतला फूंकने वाले स्वयं को भाजपा समर्थक बता रहे थे। उन्होंने हरपाल सिंह को पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की।

दूसरी ओर भाजपा के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर ने चेतावनी दी है कि पार्टी प्रत्याशी का पुतला फूंकने वालों के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है और इसकी जानकारी पार्टी नेतृत्व को दी जाएगी। अनुशासनहीनता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुतला फूंकने वालों का कहना था कि धनौरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हरपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया जाए। इस अवसर पर राजीव शर्मा, नरेश चंद, नवनीत, विदित, संचित अग्रवाल, मोहित, जगदीश, विशनलाल आदि थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें