फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग मे मुर्गे के तीन हजार बच्चो की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रात मे लगी आग से मुर्गी फार्म मे पल रहे लगभग 3 हजार चूजे की मौत हो गई। अग लगते ही फार्म स्वामी के होश उड़ गए। ग्रामीणों के सहयोग कई घंटों के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्रा के गांव झुंडपुरा निवासी रामचंद्र ने गांव मे ही मुर्गी फार्म खोल रखा है। और उसमे लगभग 5 हजार मुर्गे व 3 हजार चूजे पाल रखे थे। रामचंद्र का कहना है कि वह सोमवार की रात को अपने मुर्गी फार्म पर सो रहा था। कि रात को उसकी अचानक आंख खुली तो उसने देचा कि उसका मुर्गी फार्म जल रहा है। रामचंद्र ने आनन फानन में पास मे सो रहे परिवार के लोगो को जगाया और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग विकराल रूप धरण कर चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। और ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। राम ने बताया कि मुर्गा फार्म में तीन हजार चूजे की मौत हुई है। रामचंद्र ने फार्म मे किसी के द्वारा जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस का कहना है कि हमने मौके पर जाकर जांच की है। 20 चूजे ही मृत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें