फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सईद से पहले तीन और वेल्डरों से किया था संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एनआईए के हत्थे चढ़ा अमरोहा का संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल ने सईद से पहले शहर के तीन वेल्डिंग की दुकानों पर संपर्क किया था। लेकिन वेल्डरों से उसकी बात नहीं बनी। बाद में सैदपुर इम्मा आते जाते उसकी मुलाकात वेल्डर सईद से हो गई। सुहैल ने सईद को अपना कैरियर बना लिया।
विज्ञापन

26 दिसंबर को एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम ने शहर के मोहल्ला मुल्लाना में छापा मारकर संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा इरशाद और सैदपुर इम्मा से वेल्डिंग का काम करने वाले सईद और रईस को गिरफ्तार किया था। सूत्रों के मुताबिक करीब दो ढाई महीने से अमरोहा में रह रहे सुहैल ने सईद से पहले शहर के तीन वेल्डरों से संपर्क किया था। उनकी दुकानों पर कई बार गया था, लेकिन उसकी बात बनी नहीं। इसके बाद सुहैल ने सैदपुर इम्मा के वेल्डर सईद से संपर्क किया। सुहैल ने उसे अपना कैरियर बना लिया। इस दौरान इरशाद भी लगातार उसके संपर्क में बना रहा। तीनों वेल्डरों पर खुफिया तंत्र की नजर थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें