फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल-----------

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ूू। इलाके में एक ही रात में चोरों ने 6 किसानों के खेतों में लगे आधा दर्जन ट्यूबवेलों की मोटरों को निशाना बना हजारों रुपये की केवल चोरी कर ली। किसानों ने केवल चोरी की सूचना लैहली पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव जलालपुर व बस्सी के पीड़ित किसानों महिन्द्र सिंह, बलबीर सिंह, कुलदीप सिंह, गुरदेव सिंह, जनक सिंह, रामकरण ने बताया कि बुधवार-वीरवार की रात को ट्यूबवेल पर चोरों ने ताला तोड़ कर वहां लगी समर्सिबल मोटर की केवल चोर काट कर ले गए। किसानों ने बताया कि एक ट्यूबवेल पर करीब 80 फुट लंबी केवल लगती है, जिसकी कीमत हजारों में होती है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने भी जनक सिंह के यहां केवल चोरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बार-बार इस प्रकार किसानों के खेतों से केवल चोरी होने के चलते किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बता दें कि पिछले महीने भी इन्हीं गांवों के पास वाले गांव हसनपुर से भैंसों व दुध डेयरी से बैटरियां चोरी हुई थी, जिस का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें