गजरौला। नेशनल हाईवे पर एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर दूसरी जगह दो बाइक सवार भी घायल हुए।
शुक्रवार रात करीब 11 बजे नेशनल हाइवे पर औद्योगिक क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन, शिनाख्त नहीं हो सकी। उसकी जेब से एक आधार कार्ड निकला। आधार कार्ड पर महेश निवासी मुरादाबाद लिखा हुआ था। हालांकि यह आधार कार्ड का था या किसी अन्य का, यह जानकारी भी नहीं मिल सकी। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर नहटौर जिला बिजनोर निवासी मुज्जमिल और मुमतियाज बाइक से दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही गजरौला में नाईपुरा के पास पहुंचे तो जुगाड़ू ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।