फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की वारदातों को अंजाम देने में माहिर हैं लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल व पकड़े गए बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने में माहिर थे। जून व जुलाई माह में थाना धनौरा व बछरायूं में स्वयं सहायता समूह के दो एजेंटों से लूट की वारदात को भी इन बदमाशों ने ही अंजाम दिया था। दूसरी ओर मुठभेड़ में घायल बदमाश संदीप की असलियत सामने आने पर गांव वाले हैरत में हैं। हालांकि उसका शाही रहन सहन ग्रामीणों को अखरता था।
विज्ञापन

गजरौला में सेल्समैन से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की गुरुवार की रात पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ में थाना धनौरा के गांव नवाबपुरा का संदीप घायल हो गया था। जबकि मोहित व बबलू को पकड़ लिया गया था। बताया जाता है कि संदीप व उसके साथियों ने ही जून व जुलाई माह में हुई लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया था। इनकी गिरफ्तारी से अपराधों पर लगाम लग सकेगी। प्रभारी निरीक्षक नवाब सिंह का कहना है कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें