फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहैल से कड़ियों की लड़ी जोड़ने में लगी एनआईए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एनआईए और एटीएस अमरोहा से गिरफ्तार आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम का सरगना मुफ्ती सुहैल से जुड़े तारों के सिरे ढूंढने में लगी है। एनआईए सुहैल से कड़ियों की कड़ी जोड़ने में जुटी है। बरामद सामानों के सबूत जुटाए जा रहे हैं। सुहैल के तार वेल्डिंग से लेकर कबाड़ और किराने की दुकान तक जुड़े हैं।
विज्ञापन

26 दिसंबर को एनआईए और यूपी एटीएस ने सुयंक्त रूप से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 17 ठिकानों पर छापेमारी कर आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम का खुलासा किया था। मॉड्यल का सरगना मुफ्ती सुहैल को शहर के मोहल्ला मुल्लाना से गिरफ्तार किया गया था। जिले से तीन और लोगों गिरफ्तार किया गया था। एनआईए सुहैल से जुड़े तारों के सिरे को खंगाल रही है। किसने सुहैल की क्या मदद की, क्या मुहैया कराया, विस्फोटक पदार्थ तैयार करने में भूमिका सहित अन्य बिंदुओं की कड़ी जोड़ी जा रही है। इसके क्रम में ही एनआईए दो दिन से अमरोहा में कार्रवाई कर रही है। टीम बरामद सामानों का सबूत जुटा रही है। इसके क्रम में ही संदिग्ध आतंकी सईद के घर, किराने की दुकान और कबाड़ की दुकान पर छापामारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें