फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन से लौट रही इंटर की छात्रा पर फेंका प्रेमपत्र, मनचलों की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गजरौला।
ट्यूशन से लौट रही इंटर की छात्रा के साथ छेड़खानी करना तीन मनचलों को भारी पड़ गया। बाइक सवार मनचलों ने छात्रा पर सरेराह प्रेमपत्र फेंक दिया। इससे गुस्साई छात्रा मर्दानी बनकर मनचलोें पर टूट पड़ी। उनको रोककर पीटना शुरू किया। दस दौरान वहां एकत्रित लोगों ने भी मनचलों को जमकर धुना। बाद में माफी मांगने पर उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

मनचलों के डर से जहां लड़कियां स्कूल जाना और घरों से निकलना छोड़ देती हैं, वहीं नगर की एक छात्रा ने मिसाल कायम कर दी। मनचलों को छात्रा ने ऐसा सबक सिखाया कि अब वह किसी लड़की की ओर देखने से पहले सौ बार सोचेंगे। शुक्रवार को इंटर की छात्रा एक मोहल्ले में केमेस्ट्री का ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी। रास्ते में पीछे से आए मोहल्ले के ही बाइक सवार तीन मनचलों ने उससे अभद्रता शुरू कर दी। छात्रा के पास से बाइक निकालकर प्रेम पत्र छात्रा पर फेंक दिया। दुस्साहस दिखाते हुए एक मनचले ने प्रेम पत्र पढ़कर जवाब देने को भी कहा। छात्रा ने उस कागज को उठाया और देेखने लगी। इस बीच मनचले बाइक मोड़कर फिर छात्रा की ओर आने लगे। मनचलों की हरकत देख छात्रा का गुस्से में मर्दानी बन गई। उसने मनचलों को रोक लिया और पिटाई शुरू कर दी। मनचलों की पिटाई होते देख छात्रा के सहपाठी व आसपास के लोगों ने भी उनकी धुनाई शुरू कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मार खाकर मनचलों का होश ठिकाने आ गया और वह माफी मांगने लगे। मोहल्ले के युवक होने के चलते लोगों ने उन्हें छोड़ दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर जब तक मौके पर पुलिस पहुंची, तबतक मामला रफादफा हो गया।
विज्ञापन


नगर में ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा से छेड़खानी व मनचलों की धुनाई की जानकारी नहीं है। ऐसा है तो जानकारी कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।.....
- नीरज कुमार, थानाध्यक्ष गजरौला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें